फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ईद पर अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर/गजरौला शिव। जिले भर में ईद-उल-फितर का पर्व शनिवार को पूरी अकीदत, एहतराम और एहतमाम के साथ मनाया गया। सुबह हल्के कोहरे और मौसम की खराबी के बावजूद बड़ी संख्या में अकीदतमंद ईदगाहों और जामा मस्जिदों में पहुंचे और नमाज अदा कर देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी।
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव और कस्बों तक हर तरफ ईद की रौनक दिखाई दी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया। बिजनौर स्थित ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज काजी माजिद अली की इमामत में अदा की गई। मुफ्ती वकार अहमद ने अपने खिताब में कहा कि रमजान के महीने में रोजा, तरावीह और कुरान की तिलावत से जो सबक मिला है, उसे जिंदगी भर जारी रखना चाहिए। समाज में इंसानियत, भाईचारा और नेक कामों को बढ़ावा दें तथा बुराइयों से दूर रहें।
n नौजवानों को नशे और फिजूलखर्ची से दूर रहने की नसीहत : ईदगाह कमेटी के सदर मौलाना अरशद महमूद अल-कासमी ने अपील करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को हर प्रकार के नशे और गलत रास्तों से बचाएं। उन्होंने कहा कि नौजवानों को माता-पिता की खिदमत, बेहतर तालीम और समाज सुधार की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने बिना दहेज के निकाह को बढ़ावा देने पर जोर दिया। गजरौला शिव की जामा मस्जिद में मुफ्ती गयासुद्दीन कासमी, गजरौला-जंदरपुर ईदगाह में मौलाना फैजान और जंदरपुर अड्डे वाली ईदगाह में मौलाना मोहम्मद शुऐब की इमामत में ईद की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन

राजा का ताजपुर। ईदगाह पर कारी नसीम अहमद ने नमाज अदा कराई।पुलिस चौकी प्रभारी व लेखपाल अंकित कुमार पुलिस बल के साथ सुरक्षा की दृष्टि से ईदगाह पर मौजूद रहे। ग्राम प्रधान के पति हाजी शमशाद अहमद, नईम अहमद एडवोकेट, अनीस अहमद, उसमान अहमद, मुजाहिद फारुकी, निजाम अहमद, मकसूद अहमद आदि मौजूद रहे।
अफजलगढ़/रेहड़/कासमपुरगढ़ी/कादराबाद। नगर की ईदगाह पर मौलाना अशफाक कासमी और जामा मस्जिद में शहर इमाम नईम अहमद ने नमाज अदा कराई। कोषाध्यक्ष अफजाल अश्लूब ने ईदगाह की आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। नगर में शेख सुलेमान, सलीम अंसारी, जावेद विकार, कलवा कुरैशी, शेख इरशाद, मौलाना जाहिद, शमी सैफी, मोहम्मद रिजवान, फरजान व नफीस कुरैशी आदि सहित कई हजार लोगों ने नमाज अदा की। कासमपुरगढ़ी, मेघपुर, सुआवाला, शेरगढ़, मनोहरवाली, मानियावाला, चौहड़वाला, रेहड़ के क्षेत्र में ईदगाहों पर नमाज अदा की गई। ईओ एसपी सिंह, रोबिन अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, बृजमोहन सिंह, सीओ आलोक सिंह, थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह राठी, दरोगा श्रीपाल सिंह मौजूद रहे।
नगीना। बढ़ापुर मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध ईदगाह व थाने के पास स्थित जामा मस्जिद सहित कई मस्जिदों में लोगों ने ईद की नमाज अदा की। ईदगाह पर नगर पालिका परिषद द्वारा लगाए गए स्वागत शिविर में चेयरमैन संघ के जिला अध्यक्ष शेख शाहनवाज खलील, शेख सहराज खलील ने नमाजियों का स्वागत किया। अफजाल कुरैशी, सिद्दीक मुल्तानी, नरेश कुमार, मदन पाल सिंह, अंजार सैफी आदि मौजूद रहे।
उधर सपा विधायक मनोज पारस ने शिविर लगाकर लोगों का स्वागत किया। आसपा के शिविर में प्रदेश सचिव आरिफ मलिक, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे। उधर कांग्रेस के शिविर में सेवानिवृत आईएएस आरके सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ नमाजियों का स्वागत किया। इस मौके पर एएसपी देहात प्रकाश कुमार, एसडीएम विजय शंकर, सीओ डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी, तहसीलदार अमरपाल आदि मौजूद रहे।
स्योहारा। शहर इमाम मौलाना मोहम्मद कामिल अंसारी ने प्रातः आठ बजे ईद की नमाज अदा कराई। मुफ्ती सदाकत अंसारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। पालिका अध्यक्ष फैसल वारसी, ईओ विजेंद्र सिंह पाल, अमित कुमार और ओमप्रकाश सिंह ने कैंप लगाकर लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। वहीं ईदगाह कमेटी की ओर से पूर्व सीओ इकबालुज्जमा, डॉ. तारिक रज़ा, सुहैल ज़फर, नसीम कुरैशी, डॉ. नफीस अहमद, अहसान चौधरी, डॉ. दानिश जैदी, हाजी अनवर जमाल, एडवोकेट नवदुर्रहमान, बरामुद्दीन अंसारी, असद अंसारी और अम्मार जैदी सहित अन्य सदस्यों ने भी लोगों को ईद की बधाई दी।
हल्दौर। ईदगाह पर शहर इमाम मौलाना मुफ्ती मोहम्मद अब्दुला जामिई ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज से पूर्व अपनी तकरीर में उन्होंने कहा कि ईद खुशियों का त्योहार है और इसे सभी लोगों को मिलजुलकर आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें