बिजनौर। जिला खो-खो संघ की ओर से वीकेआईटी में राज्य स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका खो-खो प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रदेश भर की 30 टीम प्रतिभाग कर रही हैं। शनिवार को बालक और बालिका वर्गाें में 10-10 मैच खेले गए, जिसमें टीमों ने दमखम दिखाया।
बालक वर्ग में वाराणसी और गोरखपुर के बीच मैच हुआ। इसमें वाराणसी टीम ने पांच अंक से मैच जीता। बस्ती ने भदोही टीम को मात दी। वहीं, लखनऊ टीम ने बिजनौर को छह अंक से हराया। प्रयागराज ने मुरादाबाद को हराकर नौ को अंक से जीत दर्ज की। इसके अलावा जौनपुर ने एटा को 17 अंक से हराया। अयोध्या ने हरदोई को चार अंक से मात दी।
बलिया टीम ने शाहजहांपुर टीम को नौ अंक से हराया जबकि, गौतमबुद्धनगर टीम ने प्रतापगढ़ को 18 अंक से हराया। इटावा ने बदायूं को सात अंक से हराया। उधर, बालिका वर्ग में अलग-अलग टीमों के बीच भी 10 मैच खेले गए। इसमें बलिया ने हरदोई टीम को दो अंक से हराया। प्रयागराज ने औरेया को नौ अंक, बिजनौर ने जौनपुर को एक अंक, गोरखपुर ने गाजियाबाद को आठ अंक से हराया।
इसके अलावा अमरोहा ने वाराणसी को एक अंक, लखनऊ ने अयोध्या को छह अंक, मुरादाबाद ने शाहजहांपुर को छह अंक से हराया मैच जीता। भदोही ने फिरोजाबाद को सात अंक से मात दी। जबकि, मेरठ ने गाजीपुर को दो, गौतमबुद्धनगर ने अयोध्या को अंक से हराया।
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज मैनेजमेंट अभिषेक सिंह, खो-खो संघ उत्तर प्रदेश के सचिव चंद्रभानु सिंह, अंकित त्यागी, पंडित विभूति विनायक गौड़ ने किया।म