जुमे में मस्जिदों पर नहीं अदा की गई नमाज
फोटो
बिजनौर। लॉक डाउन के तीसरे दिन भी सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा रहा। जिले में मस्जिदों में जुमे की नमाज नहीं हुई। लोगों ने मस्जिदों के बजाए घरों में जुमे की नमाज अदा की। जरूरी सामानों की घर घर आपूर्ति की गई। दिनभर सड़कों पर निकलने वालों पर पुलिस ने सख्ती की।
लॉक डाउन के तीसरे दिन भी लोग घरों में रहे। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। तीसरे दिन गली, मोहल्लों में ही भी लोग दिखाई नहीं दिए। इक्का दुक्का लोग इधर उधर घूमते नजर आए। कोरोना वायरस के चलते जुमे की नमाज मस्जिदों में नहीं अदा की गई। लोगों ने घरों में नमाज अदा की। मस्जिदों पर ताले लटके रहे। कुछ मस्जिदों के गेट पर लिख दिया गया कि वहां नमाज अदा नहीं होगी।