मस्जिद में मिले 150 नमाजी
बिजनौर, नींदडू़। अधिकांश उलमा ने जहां जुमे की नमाज के लिए मस्जिदों को बंद कर केवल पांच नमाजियों को अंदर आने की इजाजत दे रखी है, वहीं एक मस्जिद के मुख्य द्वार पर ताला लगे होने के बावजूद करीब 150 व्यक्ति अंदर होने का मामला सामने आया है।
चौकी प्रभारी जयपाल सिंह ने बताया कि घनी आबादी वाले मोहल्ले की एक मसजिद में जुमे की नमाज के लिए लगभग 150 व्यक्ति मौजूद होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तब मुख्य द्वार पर ताला लगा होने के बावजूद मस्जिद में लोगों की भीड़ नजर आई। पुलिस को देखकर नमाज पढ़ने आए लोग दूसरी गली में खुलने वाले छोटे गेेट से भाग गए। उन्होंने मस्जिद के इमाम एवं प्रबंधक से वार्ता कर समझाने तथा मस्जिद में पुन: नमाजियों की भीड़ होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।