फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में ही अदा हुई रमजान के पहले जुमे की नमाज

विज्ञापन
कोतवाली देहात में मस्जिद के बाहर तैनात पुलिस बल। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
घरों में ही अदा हुई रमजान के पहले जुमे की नमाज
विज्ञापन

बिजनौर। लॉकडाउन खत्म होने के दो दिन पहले सब्जी मंडी से लेकर मुख्य बाजार तक उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए रमजान में जुमे की नमाज मुस्लिमों ने घर पर ही अदा की। कहीं पर भी भीड़ इकट्ठा नहीं हुई।
शुक्रवार को भी बाजार में लोगों की भारी भीड़ रही। मुख्य बाजार व सिविल लाइन में उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रही। अफसरों ने चार दिन पहले प्रदर्शनी मैदान में लग रही फल एवं सब्जी मंडी का निरीक्षण कर दुकानों पर भीड़ न जमा होने देने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी फल व सब्जी की दुकानों पर भीड़ रही। भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने जगह जगह चेकिंग अभियान चलाया। वाहनों का चालान किया।
विज्ञापन

हालांकि रमजान में मुस्लिमों ने पहले जुमे की नमाज घरों पर ही अदा की। मस्जिदों में या अन्य किसी जगह पर लोगों ने भीड़ लगाकर नमाज अदा करने की कोशिश नहीं की। शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा का कहना है कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात में पुलिस ने लॉकडाउन के चलते रमजान के पहले शुक्रवार को मस्जिदों में जुमे की नमाज पढ़े जाने की आशंका को देखते हुए कस्बा समेत क्षेत्र की मस्जिदों की चेकिंग की गई। पुलिस चेकिंग के दौरान कस्बे की जामा मस्जिद समेत कई मस्जिद में ताले लटके दिखाई दिए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार, कस्बा इंचार्ज एएच जैदी व दरोगा मीर हसन ने पुलिस बल के साथ निरीक्षण में कई मस्जिदों में ताले लटके पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें