फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: फानइल में आमने-सामने होंगी प्रयागराज की शना और अयोध्या की लक्ष्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

पुरुष वर्ग से दिव्येश अग्रवाल ने फाइनल में किया प्रवेश


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल में अपने प्रतिद्वंदी को हराकर प्रयागराज की शना सुल्तान और अयोध्या की लक्ष्मी फाइनल में पहुंची। आज दोनों के बीच कड़ा मुकाबला होगी।

शनिवार को पुरुष और महिला दोनों वर्गों में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सुबह करीब 10 बजे प्रतियोगिता शुरू हो गई थी, जो करीब पांच बजे तक चली। कई प्रतियोगिता हुई। इसके बाद अंत में सेमीफाइनल मैच हुआ। महिला वर्ग में सेमीफाइनल मैच अयोध्या की लक्ष्मी और प्रयागराज की आकाक्षी तिवारी के बीच हुआ। इसमें लक्ष्मी विजेता बनी। दूसरा सेमीफाइनल प्रयागराज की रश्मी व शना सुल्तान के बीच हुआ। इसमें शना सुल्तान ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में सेमीफाइनल मैच मुरादाबाद के दिव्येश अग्रवाल और लखनऊ के युवराज सिंह के खेला गया। दिव्येश ने सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में स्थान पक्का किया। इसके अलावा अभिषेक कुमार, शिवम यादव, करन तेवतिया, मुदित चौधरी, सूर्या प्रताप सिंह, शिवांश मिश्रा, अभिनव, अंशु गुप्ता, अंशिका सिंह आदि खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें