फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रधानों ने फर्जी आय प्रमाणपत्र निरस्त करने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद/जलालाबाद। ग्राम प्रधानों का प्रतिनिधिमंडल तहसीलदार से मिला। ग्राम प्रधानों ने नंगला उब्भन में फर्जी आय प्रमाणपत्र की जांच कराने और गुनियापुर में अवैध पेड़ों के कटान के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग उठाई। ग्राम प्रधान राहुल हुड्डा, धीर सिंह सतविंदर सिंह पोप, सुखबीर सिंह, अनुज कुमार, रविंद्र सेहरावत राजवीर सिंह, अर्जुन कुमार, अवधेश कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल तहसीलदार से मिला।
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने नंगला उब्भन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति के संबंध में पति को जारी किए गए फर्जी आय प्रमाणपत्र की जांच करा कर प्रमाणपत्र निरस्त करने की मांग की। ग्राम प्रधानों ने फर्जी प्रमाणपत्र जारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्रधानों ने गुनियापुर में सरकारी जमीन पर खड़े 59 यूकेलिप्टस और पॉपुलर के पेड़ कटान के मामले में दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। तहसीलदार संतोष कुमार यादव ने मामले की जांच करा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।ह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें