फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रधान के पति पर मुकदमा दर्ज होने पर प्रधान लामबंद

Tue, 25 Mar 2025 11:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद में नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते प्रधान संघ के पदा​धिकारी।(स्रोत-प्रधान)
विज्ञापन
नजीबाबाद। सबलपुर बीतरा में जांच के दौरान लेखपाल के साथ मारपीट में प्रधान पति व उसके भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ग्राम प्रधान लामबंद हो गए है। प्रधानों ने झूठी रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप लगाते हुए तीन अप्रैल को ब्लॉक कार्यालय की तालाबंदी कर राजस्व कार्यों का बहिष्कार करने की घोषणा की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पंचायत राज ग्राम प्रधान संघ और प्रधान संघ के बैनर तले ग्राम प्रधानों ने मंगलवार को नायब तहसीलदार अतुल कुमार भगत को सौंपा। प्रधान संघ के राहुल हुड्डा, प्रशांत चौधरी, मलखान सिंह, राजवीर सिंह, प्रधान पति हिमांशु राजपूत सहित अनेक ग्राम प्रधानों की ओर से दिए गए ज्ञापन में लेखपाल शीशराम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। प्रधानों को आरोप था कि विरोध करने पर लेखपाल ने प्रधान पति अब्दुल हक और उसके भतीजे अफजाल के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ग्राम प्रधानों ने एक अन्य मामले में जालपुर निवासी जाहिद द्वारा ग्राम प्रधान परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का भी विरोध किया। ग्राम प्रधानों का आरोप था कि प्रधानों पर झूठे मामले दर्ज कराकर उन पर दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें