फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से पूछताछ, बयान किए दर्ज

Tue, 25 Mar 2025 11:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर सीएमओ कार्यालय में घोटाले की जांच करती आर्थिक अपराध शाखा की टीम। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग में हुए तीन करोड़ दस लाख रुपये के गबन की परत दर परत खोलने के लिए आर्थिक अपराध शाखा की टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग के अफसरों और कर्मचारियों से पूछताछ की गई। वहीं घोटाला केस में वादी रहे एसीएमओ के बयान दर्ज किए गए। टीम अपने संग कुछ अभिलेखों की सत्यापित कॉपी ले गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को लगातार दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग में आर्थिक अपराध अनुसंधान की टीम छानबीन में लगी रही। टीम में शामिल विवेचक राजीव चौधरी और निरीक्षक सुधीर कुमार ने मुकदमा के वादी एसीएमओ पीआर नायर से संपर्क किया। वादी की ओर से टीम को लिखित बयान की कॉपी सौंपी गई। उक्त बयान को विवेचना में शामिल कर लिया गया है। इसके अलावा चीफ फार्मासिस्ट, जिला प्रबंधक, नोडल अधिकारी और डाटा ऑपरेटर शहबाज से पूछताछ की। साथ ही विभाग के दो रजिस्टरों की सत्यापित कॉपी भी टीम अपने संग ले गई। निरीक्षक राजीव चौधरी ने बताया कि मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही निष्कर्ष पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें