फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजली ट्रिपिंग और कटौती ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर/धामपुर। भयंकर गर्मी ने बिजली आपूर्ति का भी पसीना निकाल दिया है। दरअसल लोड बढ़ने कारण बार बार ट्रिपिंग हो रही है। ग्रामीण इलाकों में रात में बीस से अधिक बार ट्रिपिंग हुई। लगातार आधा घंटा भी बिजली नहीं टिक रही है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय और नजीबाबाद में 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने का शेड्यूल है जबकि अन्य शहरों में बीस घंटे और ग्रामीण इलाकों में 16 घंटे बिजली दी जानी थी। मगर गर्मी ने बिजली की व्यवस्था को बेपटरी कर दिया है। ग्रामीण इलाकों में चार से पांच घंटे तक कटौती की जा रही है, जबकि शहरों का भी यही आलम बना हुआ है। भीषण गर्मी में अंधाधुंध बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। रात्रि में बिजली के बार-बार कट होने से लोग सड़कों पर चहलकदमी कर रात बिताने को मजबूर हैं।
नगर क्षेत्र में दिन और रात कई घंटे अघोषित विद्युत कटौती हो रही है। ओवरलोडिंग से बार-बार ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की भी समस्या से उपकरण सही ढंग से कार्य नहीं कर पा रहे। पूरे नगर क्षेत्र में एक जैसे ही हालात हैं। धामपुर निवासी रविंद्र कुमार, राजपाल, लेखराज सिंह आदि का कहना है कि हर साल गर्मी आते ही विद्युत व्यवस्था चरमरा जाती है। लगातार खपत बढ़ने के बाद भी निगम ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि नहीं कर रहा है। नगर की जनता से विद्युत निगम ने समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार पटेल का कहना है कि विद्युत आपूर्ति कंट्रोल निदेशालय से फेल हो रही है। बार-बार कंट्रोल को अवगत कराया जा रहा है। प्रयास है कि जल्दी समस्या का समाधान होगा।
गंज दारानगर। पिछले दिनों आई आंधी के बाद से बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं लौटी है। बिजली नहीं आने से कूलर और पंखे शो-पीस बनकर रह गए हैं। उमस भरी गर्मी में लोग रात को सो नहीं पा रहे हैं। भीषण गर्मी के कारण बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक प्रभावित हैं।न
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें