फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जल्द मिलेगी विद्युत आपूर्ति

Thu, 23 Jun 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
आदर्शनगर बिजलीघर पर पहुंचे ट्रांसफार्मर को रखवाते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जलालाबाद/नजीबाबाद में गाजीपुर फीडर से निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुचारू करने के लिए आदर्शनगर बिजलीघर पर 10 एमवीए क्षमता का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर रखा गया। करीब दो सप्ताह बाद दो अलग-अलग लाइनों से दो दर्जन से ज्यादा गांवों को निर्बाध बिजली मुहैया हो सकेगी।
विज्ञापन

आदर्शनगर बिजलीघर पर बुधवार को 10 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर प्लेटफार्म पर रखा गया। अब तक 40 एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर से ही गाजीपुर फीडर के जरिए दो दर्जन से ज्यादा गांवों को बिजली दी जा रही थी। विद्युत लाइन काफी लंबी एवं पुरानी होने के कारण लोड बढ़ने पर लाइन ट्रिप कर जाती थी। अक्सर लाइनों में फाल्ट होने पर कई-कई दिन तक गांवों में बिजली गुल हो जाती थी। अब बिजलीघर पर रखे गए 10 एमवीए क्षमता के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति सुचारू करने के लिए दो अलग-अलग विद्युत लाइनें बनाई गई हैं। करीब दो सप्ताह बाद ट्रांसफार्मर चार्ज होने पर गाजीपुर और हुसैनपुर विद्युत लाइनों के जरिए दाउदपुर, बोरेकी, चौकपुरी, ताहरपुर इश्हाक, फजलपुर हबीब, ज्वालीलाला, ज्वालीकला, हुमायूंपुर, प्रतापपुर, चौगांवा, मुस्सेपुर, गाजीपुर कुतुब, रायपुर, मुंगड़पुर, ज्वाला आदि गांवों को ग्रामीण शेड्यूल के अंतर्गत बिजली मिलेगी। जिला पंचायत सदस्य यशवीर, ग्राम प्रधान फहमीद अहमद, मो.आरिफ, शैलेंद्र सिंह, मो.आलम, विपिन कुमार, ओमवीर, बब्बन आदि ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें