जलालाबाद का क्षतिग्रस्त फ्लाईओवर मार्ग।
- फोटो : NAZIBABAD
जलालाबाद फ्लाइओवर मार्ग पर हुए गड्ढे, लोग परेशान
नजीबाबाद। जलालाबाद फ्लाईओवर मार्ग के गड्ढे वाहन चालकों के लिए जी परेशानी का सबब बन गए हैं। मार्ग का डामर और बजरी उखड़ने से दोपहिया वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो रहे हैं।
जलालाबाद क्षेत्र में लोगों को रेलवे फाटक के जाम से निजात दिलाने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण कराया गया था, लेकिन फ्लाइओवर रोड पर हुए गड्ढे अब हादसे का सबब बन रहे हैं। जलालाबाद फ्लाईओवर मार्ग क्षतिग्रस्त होने के साथ कई स्थानों पर गड्ढों में तब्दील हो गया है। मार्ग पर कई जगहों से डामर और बजरी उखड़ रही है, जिससे दोपहिया वाहन अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं। क्षेत्रीय नागरिक फुरकान खां, मो. आकिब, शाकिर हुसैन, नबील मलिक, आफताब, नफीस का कहना है कि फ्लाईओवर मार्ग की मरम्मत कराने को लेकर लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण इकाई एवं प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण इकाई के अधिकारी एक-दूसरे पर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रहे हैं।
उधर, हाइवे से जुड़े जलालाबाद के आजाद चौक पर गहरे गड्ढों से राहगीर परेशान हैं। मार्ग से जलालाबाद समेत राहुखेड़ी कोरा, राजा रामपुर गांव से बड़ी संख्या में राहगीरों की आवाजाही होती है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से आजाद चौक के गड्ढों को समतल कराने की मांग की है।