फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल से आयकर और इंश्योरेंस कामकाज प्रभावित

विज्ञापन
नजीबाबाद के बीमा कार्यालय पर प्रर्दशन करते यूनियन कर्मचारी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
हड़ताल से आयकर और इंश्योरेंस कामकाज प्रभावित
विज्ञापन

नजीबाबाद। ट्रेड यूनियन के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली सहित कई मांगों को लेकर आयकर और इंश्योरेंस कर्मचारियों ने हड़ताल की। हड़ताल से आयकर और जीवन बीमा का कामकाज प्रभावित रहा।
इनकम टैक्स इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले आयकर कार्यालय पर निरीक्षक राजेश कुमार, जितेंद्र सिंह के निर्देशन में आयकर कर्मचारियों ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताली कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई और सरकारी संस्थानों के निजीकरण का जमकर विरोध किया। प्रदर्शन में अंशुल भटनागर, विवेक गोयल, नरेंद्र सिंह, दीपेंद्र, बीना झा, मुन्नी, गीता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, एलआईसी कार्यालय पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। ट्रेड यूनियन के आह्वान पर कर्मचारियों ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इंश्योरेंस इंप्लाइज यूनियन के कर्मचारी नेता ज्ञानदेव वर्मा, रोहित कुमार, अतुल कुमार ने कहा कि सरकारी उपक्रमों का निजीकरण करकेेेे सरकार देश को पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रखना चाहती है। इंश्योरेंस एंप्लाइज यूनियन की हड़ताल से बीमा कामकाज प्रभावित रहा। प्रदर्शन में राजेंद्र गोडियाल, कृष्णपाल, राजीव, अमित, विवेक, ललित मोहन सहित अनेक इंश्योरेंस कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

ग्राहकों में रही भ्रम की स्थिति
नजीबाबाद। एआईबीओसी की हड़ताल में शामिल न होने से बैंकों में आम दिनों की तरह कामकाज हुआ। हड़ताल की अफवाह से बैंकों में सोमवार के बावजूद ग्राहकों की भीड़ कम रही। भ्रम के चलते अनेक ग्राहक बैंकों में लेनदेन के लिए नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें