- आजाद चौक से मालन नदी पुल तक हरिद्वार बाईपास बदहाल, आवागमन में परेशानी
- हरिद्वार दिशा में जाने वाले वाहनों सहित इसी मार्ग से होती है कांवड़ियों की आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद/नजीबाबाद। कांवड़ यात्रा के दौरान आजाद चौक से मालन नदी पुल तक बदहाल हरिद्वार बाईपास मार्ग कांवड़ियों की राह में बाधा बनेंगा। कांवड़ियों को करीब ड़ेढ किलोमीटर तक गड्ढा युक्त मार्ग से होकर आवागमन करना पड़ेगा। क्षेत्रवासी लंबे समय से मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग कर रहे हैं।
श्रावण माह की कांवड़ यात्रा 22 जुलाई से शुरू हो रही है। प्रशासन कांवड़ यात्रा को सकुशलतापूर्वक संपन्न कराने की तैयारियों में जुटा है। ऐसे में जलालाबाद फ्लाईओवर से आजाद चौक होते हुए मालन नदी पुल तक बदहाल हरिद्वार बाईपास मार्ग कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों की परेशानी का सबब बन सकता है।
करीब दो किलोमीटर का हरिद्वार बाईपास गड्ढों में तब्दील हो चुका है। गड्ढों गिरकर दोपहिया और ई-रिक्शाएं पर बैठीं सवारियां चोटिल हो रही हैं। क्षेत्रवासियों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों के वाहनों की आवाजाही भी हरिद्वार बाईपास से ही होती है।
क्षेत्रवासियों की शिकायत पर आजाद चौक से मालन नदी पुल तक मार्ग का डामरीकरण किया गया था। एक वर्ष में ही मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया।
- शहाबुद्दीन राईन, जलालाबाद।
हरिद्वार बाईपास मार्ग पर तीन कक्षीय न्यायालय स्थित है। अधिवक्ताओं और वादकारियों को आवागमन में परेशानी होती है।
- अबुल वफा, राजारामपुर।
.................................
हरिद्वार बाईपास मार्ग पर गड्ढें होने की जानकारी है। कांवड़ यात्रा शुरू होने से पूर्व ही मार्ग को गड्ढामुक्त करा दिया जाएगा।
- शैलेेंद्र कुमार सारस्वत, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग, नजीबाबाद।