फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीबाबाद से गुजरेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद से गुजरेगी पूजा स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। रामनगर से चंडीगढ़ के बीच अप्रैल माह में रेलवे वाया नजीबाबाद साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाएगा। पांच अप्रैल से प्रत्येक सोमवार को दोनों दिशा से पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा।
विज्ञापन

रेलवे त्योहारों को देखते हुए रामनगर से चंडीगढ़ के बीच पांच अप्रैल से साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाएगा। रेलवे की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने क्षेत्रीय स्टेशनों को भेजी सूचना में ट्रेन संचालन की जानकारी दी। रामनगर से 02527 अप पूजा स्पेशल ट्रेन प्रात: 3:35 बजे रवाना होकर मुरादाबाद प्रात: 7:35 बजे, नजीबाबाद 9:11 बजे पहुंचकर लक्सर, रुड़की, सहारनपुर होते हुए दोपहर 1:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में 02528 डाउन पूजा स्पेशल ट्रेन चंडीगढ़ से शाम 4:05 बजे रवाना होकर नजीबाबाद स्टेशन रात्रि 8:04 बजे और मुरादाबाद में रात्रि 9:45 बजे पहुंचकर रात्रि 11:35 बजे स्पेशल ट्रेन रामनगर पहुंचेगी। सीएमआई आरके सिंह के अनुसार प्रत्येक सोमवार को चलने वाली स्पेशल ट्रेन का संचालन 5, 12, 19 और 26 अप्रैल को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें