फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा तटीय गांवों में पॉलिथीन, प्लास्टिक एवं अपशिष्ट नजर न आएं
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने जिला पंचायत राज अधिकारी एवं संबंधित निकायों के अधिशासी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि किसी भी दशा में गंगा तटीय गांवों में पॉलीथिन, प्लास्टिक एवं हानिकारक अपशिष्ट नजर नहीं आने चाहिए। उनके डिस्पोजल का उचित प्रबंधन करना सुनिश्चित करें ताकि उनमें से कोई भी वस्तु गंगा जल में न जाने पाए।
सोमवार रात डीएम रमाकांत पांडेय ने कैंप कार्यालय पर प्रस्तावित गंगा यात्रा को सुव्यवस्थित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में गंगा यात्रा पर विभिन्न विभागों द्वारा होने वाले कार्यक्रमों एवं आयोजनों का माईक्रोप्लान उपलब्ध कराया गया। उन्होंने परियोजना निदेशक डीआरडीए को निर्देश दिए सूचना विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे होर्डिंग्स को उचित दर्शनीय स्थानों तथा गंगा यात्रा मार्ग पर लगवाने को कहा। साथ ही जिला सूचना अधिकारी को निर्देश दिए कि गंगा बैराज पर उचित स्थान का चिह्निकरण कर प्रदर्शनी का भव्य पंडाल स्थापित कराकर उसमें मीडिया सेंटर की स्थापना करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में 27 से 31 जनवरी तक बिजनौर से कानपुर तथा बलिया से कानपुर गंगा यात्रा प्रस्तावित है। गंगा को स्वच्छ, निर्मल, प्रेरणादायक बनाने एवं अपने मूल रूप में लाने के उद्देश्य से जन जागरूकता के लिए गंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। गंगा यात्रा प्रदेश के गंगा नदी के किनारों पर स्थित एक हजार 38 ग्राम पंचायतों, 26 जिलों एवं 21 नगर निकायों से होकर गुजरेगी। इस दौरान गंगा नदी के दोनों किनारों पर स्थित गांवों, कस्बों, शहरों एंव मोहल्लों में इस आयोजन में शामिल विभागों ने विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के माध्यम से गंगा नदी को स्वच्छ, निर्मल, अविरल और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए जन जागरण अभियान चला कर जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल मार्ग से यह यात्रा कुल 108 किमी तथा सड़क मार्ग से 1162 किमी पांच दिवसों में संपन्न होेगी।
उन्होंने नगर विकास विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि गंगा किनारे जहां घाट नहीं हैं, वहां चबूतरों का निर्माण कराएं तथा खाली स्थानों पर ओपन जिम बनाने की व्यवस्था करें, जहां पर लोग शारीरिक व्यायाम कर सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि गंगा तटीय ग्रामों में नियमित स्वच्छता अभियान चलाएं। गंगा तालाबों को मनरेगा के माध्यम से विकसित कराकर उनका सौंदर्यीकरण करें।
उन्होंने गंगा यात्रा के दौरान विभागीय गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को अंजाम देने वाले नगर विकास विभाग, ग्राम्य विकास, पंचायत राज, खेलकूद एवं युवा कल्याण, चिकित्सा एंव स्वास्थ्य, उद्यान, कृषि, वन एवं पर्यावरण, बेसिक, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा, पशुधन, लोक निर्माण, सूचना, पर्यटन एवं संस्कृति, सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंगा यात्रा के सफल आयोजन में दायित्वों को पूर्ण निष्ठा, गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ कामता प्रसाद सिंह, एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश कुमार मिश्र, सीएमओ विजय कुमार यादव, एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र, परियोजना निदेशक डीआरडीए आरके श्रीवास्वत, उप कृषि निदेशक जेपी सिंह सहित सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, एसडीएम एवं तहसीलदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें