धामपुर में रासेयों शिविर के समापन पर आरएसएम डिग्री कालेज की छात्राएं एवं अतिथि।
- फोटो : DHAMPUR
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ एनएसएस शिविर संपन्न
धामपुर। आरएसएम डिग्री कालेज में चल रहा राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। ब्लाक के डबाकरा हाल में आयोजित शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ज्योति राणा ने कहा कि छात्राओं को पढ़ाई के साथ सामाजिक ज्ञान एवं समाज में व्यवहारिक जानकारी शिविरों के माध्यम से मिलती है। जिससे छात्राओं का चहुमुखी विकास होता है। यह सब रासेयो के शिविर में ही मिलता है। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योति राणा, भक्ति राठौर, भारती ठाकुर, नीरजा सिंह, ग्राम प्रधान सपना सिंह आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। निशा ठाकुर, अंजली पाठक, निहारिका ने दीप मंत्र गान किया। दरकशा ने रंगोली सजाई और सुरभी, तृप्ती, राफिया ने डेकोरेशन की। रंगारंग कार्यक्रम पेश करने वाली छात्राओं में सविता, प्रीति शर्मा, सीमा, सोफिया, नीलम रानी, विशाखा, रेनू राज, सबा परवीन, तनु राणा, प्रगति, अदीबा, दीक्षा सागर, कनिका राजपूत रही। कार्यक्रम अधिकारी भारती चौहान, भावना वत्सल, विनोद, राकेश सैनी, रोहिताश सिंह रहे।