फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव पर गर्माई सियासत, धरना

Thu, 29 Jun 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्यों के साथ धरने पर बैठे सांसद कुंवार भारतेंद्र। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
िजनौर में जिला पंचायत अध्यक्ष कुंवर उदयन वीरा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बुधवार को जिले की सियासत गरमाई रही। डीएम जगतराज ने जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेने से मना कर दिया। उन्होंने जिला योजना की बैठक के बाद अविश्वास प्रस्ताव लाने को कहा।
विज्ञापन


इसके विरोध में जिला पंचायत सदस्य डीएम कार्यालय के सामने पार्क में धरना देकर बैठ गए। भाजपा सांसद भारतेंद्र सिंह व डॉ. यशवंत सिंह भी धरने में पहुंच गए। उन्होंने जिला पंचायत सदस्यों को जिला योजना की बैठक के बाद अविश्वास प्रस्ताव लाने को कहा।

सांसदों के आश्वासन पर जिला पंचायत सदस्य धरने से उठ गए। जिला पंचायत अध्यक्ष कुंवर उदयन वीरा के खिलाफ काफी दिन से अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी की जा रही थी। बुधवार को साकेंद्र चौधरी के नेतृत्व में जिला पंचायत सदस्य डीएम को अविश्वास प्रस्ताव का ज्ञापन देने आए।
विज्ञापन


जिला पंचायत के 57 में से 42 सदस्य अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में कलक्ट्रेट आए थे। आरोप है कि डीएम जगतराज ने कक्ष में गए जिला पंचायत सदस्यों का ज्ञापन लेने से मना कर उन्हें बाहर भेज दिया। डीएम ने उन्हें जिला योजना की बैठक के बाद अविश्वास प्रस्ताव लाने को कहा।

इस पर जिला पंचायत सदस्य भड़क गए और समर्थकों के साथ डीएम कार्यालय के सामने पार्क में धरना देकर बैठ गए। सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने उन्हें किसी तरह शांत किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्यों ने कहा कि अध्यक्ष कुंवर उदयन वीरा महाभ्रष्टाचार कर रहे हैं। इसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस दौरान साकेंद्र चौधरी ने डीएम से वार्ता कर एसडीएम को ज्ञापन देने की बात कही तो सदस्यों ने भाजपा सांसदों के आने तक ज्ञापन देने से मना कर दिया। दोपहर करीब डेढ़ बजे बिजनौर के सांसद भारतेंद्र सिंह व नगीना के सांसद डॉ. यशवंत सिंह भी धरनास्थल पर पहुंच गए।

उन्होंने सदस्यों को जिला पंचायत बोर्ड की तीन जुलाई को होने वाली बैठक तक अविश्वास प्रस्ताव न देने को कहा। सांसदों के आश्वासन पर धरना स्थगित हो गया।

इस दौरान शिव सेना के पूर्व जिला प्रमुख वीर सिंह, संजीव डबास, डॉ. मधुबाला, यशवीर सिंह, रतिराम सिंह, राजेंद्र सिंह, धारा सिंह, मोनिका चौधरी, ओमप्रकाश सिंह, जसवंती देवी, चमनो देवी, जैबा अनवर, शकीला, डॉ. विकास, डॉ. कमल, जोगेंद्र सिंह, एसके कांबोज, आशाराम सैनी, सूरज सैनी, सुनील सैनी आदि जिला पंचायत सदस्य व उनके परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें