फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दुकानदार की बेटी से मारपीट करने वाला सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। उधार दिए सामान के रुपये मांगने पर डेयरी स्वामी की बेटी से मारपीट करने के मामले में सिपाही अंकित और उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में एसपी ने सीओ से रिपोर्ट तलब की है। उधर, देर शाम सिपाही अंकित को निलंबित कर दिया गया।
सोमवार की देर शाम शहर कोतवाली में सिपाही अंकित और उसकी पत्नी के खिलाफ पीड़िता तनु की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट में कहा गया कि सिपाही अंकित उनकी दुकान से परचून आदि का सामान ले जाता था। इसके तीन महीने पहले तक 4300 रुपये उधार हो गए। फोन करने पर दो हजार रुपये तो दे दिए, मगर बाकी उधार का रुपया नहीं दिया था। फोन भी उठाना बंद कर दिया।
विज्ञापन

तकादा करने पर सिपाही अंकित और उसकी पत्नी सोमवार की शाम दुकान पर पहुंचे। दुकान स्वामी जौलीग्रांट दवाई लेने के लिए गए हुए थे। दुकान पर उनकी बेटी मौजूद थी। उसके साथ सिपाही अंकित और उसकी पत्नी ने मारपीट की। सिपाही ने बाल पकड़कर बेटी को खींच लिया। मारपीट की और मौके से फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

सीओ सीटी संग्राम सिंह ने बताया कि मामले में शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की है। इस बारे में एसपी को भी अवगत करा दिया गया है। विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। मंगलवार को पुलिस ने पीड़िता के बयान भी दर्ज किए।े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें