फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मी ने महिला को गैस सिलिंडर, चूल्हा दिया

विज्ञापन
हल्दौर के ग्राम मोहनपुर चांदानंगली में वृद्घ महिला को गैस सिलेंडर व चूल्हा पर पुलिसकर्मियों को ? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
पुलिसकर्मी ने महिला को गैस सिलिंडर, चूल्हा दिया
विज्ञापन

हल्दौर। थाने में तैनात दो पुलिसकर्मियों ने एक गरीब विधवा महिला को अपने पैसों से गैस सिलिंडर व चूल्हा देकर मानवता की मिसाल पेश की। पुलिस स्टाफ ने दोनों पुलिसकर्मियों के इस सामाजिक कार्य की सराहना की।
विज्ञापन

गांव मोहनपुर चांदा नगली निवासी सुक्खी देवी विधवा है। उसके परिवार में दो पुत्र हैं। महिला का एक पुत्र दिव्यांग तो दूसरा पुत्र मानसिक रूप से कमजोर है। महिला की आर्थिक स्थिति भी दयनीय है। विधवा को खाना बनाने के लिए चूल्हा फूंकना पड़ता था। उसने कुछ दिन पूर्व अपने गांव में ड्यूटी पर आए थाना हल्दौर में तैनात दो पुलिसकर्मी सनी राज तोमर व कुशलपाल से अपने खाना बनाने की परेशानी की कहानी बयां की। बुधवार को दोनों पुलिसकर्मियों ने महिला को एक गैस सिलिंडर एवं चूल्हा खाना बनाने के लिए खरीद कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक कांति प्रसाद शर्मा ने दोनों पुलिसकर्मियों के इस सामाजिक कार्य के लिए उनकी प्रशंसा की। उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें