विवादित ढांचा विध्वंस मामले में फैसले के दौरान बिजनौर में मुख्य डाकघर चौराहे पर तैनात पुलिस।
- फोटो : BIJNOR
जिले में दिनभर पुलिस रही मुस्तैद
बिजनौर। अयोध्या में विवादित ढांचे को ध्वस्त करने के मामले में बुधवार को फैसला आने के मद्देनजर जिले में कड़ी चौकसी बरती गई। चप्पे - चप्पे पर पुलिस तैनात रही। फैसला आने के बाद भी शाम तक पुलिस मुख्य चौराहों पर मुस्तैद रही।
बुधवार को अयोध्या में विवादित ढांचा को गिराने के मामले में 36 आरोपियों के खिलाफ फैसला आया। सभी आरापियों को कोर्ट ने बरी कर दिया। इसे लेकर सुबह से ही जिले की पुलिस अलर्ट रही। प्रमुख चौराहों व मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस की लगातार आवाजाही रही। दिनभर सड़कों पर पुलिस गश्त करती रही। नगर और मोहल्लों में गाड़ियों के सायरन बजते रहे। मुख्य चौराहों पर पुलिस ने फ्लैग मार्च भी निकाला। एसडीएम विक्रमादित्य मलिक व सीओ कुलदीप गुप्ता की अगुवाई में पुलिस सड़क पर रही। दोनों अधिकारी भी पुलिस के साथ चौराहों पर जमे रहे।