फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपत राय के निवास पर जश्न

विज्ञापन
नगीना में कोर्ट के निर्णय के बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाते चंपत राय बंसल के परिजन। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
नगीना में चंपत राय के निवास पर जश्न
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। सीबीआई कोर्ट ने विवादित ढांचा विध्वंस मामले में दिए निर्णय में सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय बंसल के नगीना स्थित पैतृक निवास पर जश्न का माहौल है। 28 साल पुराने इस बहुचर्चित केस में नगीना निवासी चंपत राय बंसल भी मुख्य आरोपियों में से एक थे। उनके परिवार के सदस्यों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व बांटकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

श्री राम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय बंसल के मोहल्ला सरायमीर स्थित पैतृक निवास पर उनके छोटे भाई सुनील बंसल, पत्नी श्यामा बंसल, सुरेखा बंसल, पारस बंसल परिवार के लोग रहते हैं। बुधवार को छह दिसंबर 1992 में अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस के केस में सीबीआई कोर्ट का फैसला आने के कारण सभी परिजन सुबह सवेरे से टीवी चैनलों को देख रहे थे। दोपहर को जैसे ही फैसला सुनाया गया और कोर्ट ने 28 साल पुराने मामले में सभी आरोपियों को बरी किया तो सभी लोग खुशी से झूम उठे। इस मौके पर शलभ गोयल, आभा गोयल, पूनम गोयल, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान, नगर पालिका के नामित सदस्य संजय शर्मा, शुभम गोयल आदि भी मौजूद रहे। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरविंद गहलोत व प्रमोद चौहान ने कहा कि सीबीआई कोर्ट का फैसला बिल्कुल सही है और हम इसका स्वागत करते हैं। वहीं, प्रशासन ने मंगलवार से ही नगर में विशेष चौकसी बरतनी शुरू कर दी थी। बुधवार को सुबह से ही नगर के प्रमुख चौराहों व प्रमुख स्थानों पर पुलिस व पीएसी बल तैनात कर रखा था। एसडीएम घनश्याम वर्मा, सीओ व कोतवाल कृष्ण मुरारी दोहरे भी नगर में गश्त करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें