फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने महिलाओं को पढ़ाया अधिकारों का पाठ

विज्ञापन
हल्दौर के साईं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति के कार्यक्रम में महिलाओं को जागरूक करती मह? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। जिलेभर में पुलिस की ओर से मिशनशक्ति के तहत चौपाल-गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अफसरों और पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को अधिकारों का पाठ पढ़ाया। सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं स्वावलंबी बनने का मंत्र दिया। उत्पीड़न होने की दशा में हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को एएसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह ने नजीबाबाद, एएसपी देहात रामअर्ज ने चांदपुर और कोतवाली देहात में गोष्ठी कर महिलाओं को प्रेरित किया। वहीं सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने मंडावर और सीओ भरत कुमार सोनकर ने शहर कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर पठानी में जागरूक किया गया।
स्योहारा। बिड़ला पब्लिक कन्या इंटर कॉलेज में नारी सुरक्षा, सशक्तिकरण और नारी सम्मान के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ओमवीर सिंह ने शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। वृद्धावस्था पेंशन योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, शादी अनुदान योजना, वृद्धावस्था संचालन, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, परिवार कल्याण सेवाएं, प्रधानमंत्री आवास योजना मुख्यमंत्री आवास योजना आदि की जानकारी भी दी गई। कार्यकम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या रंजना शुक्ला तथा संचालन थानाध्यक्ष आशीष कुमार तोमर ने किया।
विज्ञापन

अफजलगढ़। कासमपुरगढ़ी व ग्राम मनियावाला में रविवार को प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के नेतत्व में मिशन शक्ति कक्ष में महिलाओं की चौपाल लगाकर सरकार की योजनाओं व महत्वपूर्ण मोबाइल नंबरों के बारे में बताया। चौकी प्रभारी दिनेश शर्मा, महिला उपनिरीक्षक काजल,अनोखेलाल, महिला आरक्षी सुनीता, महिला आरक्षी आरती, मंजू राहुल सचिन विकास आदि उपस्थित रहे।
हल्दौर । साईं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में चौपाल लगाकर थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह,महिला कांस्टेबल निश्चल चौधरी व कंचन चौधरी ने जागरूक करते हुए नारी सुरक्षा आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए नियमों व योजनाओं की छात्राओं व महिलाओं को जानकारी देकर जागरूक किया। स्कूल के अध्यक्ष विकास कुमार, प्रधानाचार्य अतुल गोस्वामी आदि मौजूद रहे। कई गांव में कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर उपनिरीक्षक मदनपाल सिंह, किरनपाल सिंह व अमित कुमार, शिव कुमार सहित आदि रहे
गजरौला शिव। ग्राम पंचायत अलीपुर माखन उर्फ लायक पुरी में सीओ सिटी कुलदीप कुमार गुप्ता ने महिला हेल्पलाइन नंबर 1019 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मंडावर थानाध्यक्ष संजीव कुमार, दरोगा सत्येंद्र उज्जवल साथी संजीव कुमार, प्रवेश खुराना, महिला कांस्टेबल पारुल मलिक आदि ने भी ग्राम वासियों को नई योजनाओं की जानकारी दी। प्रधान पुत्र राहुल कुमार ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय में बने एक कमरे को महिला मिशन शक्ति का नाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें