पुलिस ने कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से कराया पालन
धामपुर। पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनित कुमार ने पुलिस बल के साथ धामपुर में अभियान चलाकर कोरोना कर्फ्यू का सख्ती के साथ पालन कराया। कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई की। ऑक्सीजन ना मिलने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
अस्पतालों में भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन ना मिलने से उनकी जान बचाना मुश्किल हो रहा है। लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। मेन मार्केट में डॉक्टर कमाल नर्सिंग होम में सबसे ज्यादा मरीज भर्ती हैं। लेकिन इस अस्पताल के डॉक्टरों को भी मरीजों की जान बचाने के लिए ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रही है। नगर के मेन बाजार में डॉक्टर कमाल नर्सिंग होम के बाहर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। नगर का कोई भी मेडिकल स्टोर ऐसा नहीं है। जहां पर लोगों की दवाई लेने के लिए लंबी लाइन न लगी हो। नगर के प्रत्येक मेडिकल स्टोर पर लोगों की दवाई लेने के लिए लंबी लाइन लगी है।
पुलिस ने बड़ी मंडी में चोरी-छिपे से दुकानों को खोलकर कारोबार करने वालों की जमकर खबर ली। फल चौक पर भी कई दुकानें खुली रहीं। पुलिस के आने की भनक पाते ही दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं। पुलिस ने ऐसे लोगों को सार्वजनिक तौर पर सबक सिखाया। दुबारा गलती करते पकड़ में आने पर रिपोर्ट कायम कर जेल भेजने की हिदायत देकर छोड़ा।