फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पुलिस ने मुठभेड़ में रामपुर का बदमाश दबोचा, पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूरपुर । थाना पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश जनपद रामपुर के थाना माजरा मिल्क के गांव हमीरपुर माजरा निवासी मोहम्मद अफरोज उर्फ बिल्ली पुत्र मोहम्मद यासीन को पकड़ लिया। उसके पैर में गोली लगी है। इस मुठभेड़ में कांस्टेबल राहुल कुमार भी बदमाश की गोली लगने से घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कई दिनों से नगर में नकाबपोश बदमाश परचून की दुकानों के सामने रखे नमक के कट्टे चोरी कर रहा था। दो दिन पूर्व ही मोहल्ला शहीद नगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में लगे सबमर्सिबल से मोटर चोरी हो गई।
विज्ञापन

पुलिस सूचना मिली कि रामपुर के गांव हमीरपुर माजरा निवासी मोहम्मद अफरोज मुरादाबाद हाइवे पर गांव रोशनपुर जांगीर में एक सीमेंट की दुकान का शटर तोड़ने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को दबोच लिया। आरोपी से तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा, लोहे की रॉड और एक कार बरामद हुई है। बदमाश पर रामपुर, संभल और नूरपुर थाने समेत एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें