फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की सूचना पर दौडी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की सूचना पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन

धामपुर। महिला हेल्पलाइन पर मेले में सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत मिलने पर पुलिस रातभर सड़क पर दौड़ती रही। आला अफसरों में हड़कंप मच गया। शिकायत करने वाली किशोरी पुलिस को नहीं मिली। किशोरी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव भटपुरा में एक मंदिर पर मेले का आयोजन था, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए गए थे। मेले में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात था। एक किशोरी ने दोपहर बाद महिला हेल्पलाइन 1090 पर यह शिकायत कर हड़कंप मचा दिया कि उसके साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। यह सुनकर अफसरों के कान खड़े हो गए। एसपी की बैठक में मौजूद थानाध्यक्ष बैठक छोड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस को किशोरी का मोबाइल बंद मिला। पुलिस ने तीनों आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया। घटना के संबंध में युवकों से गहनता से पूछताछ की। युवकों ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताया। हिरासत में लिए एक युवक ने मेले में अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए भंडारे का भी आयोजन किया था। युवकों ने किसी किशोरी को जानने से इंकार कर दिया। पुलिस रातभर किशोरी को ढूंढती रही पर वह नहीं मिली। पुलिस ने हिरासत में लिए तीनों युवकों को छोड़ दिया। पुलिस मान रही है किशोरी सामाजिक मान प्रतिष्ठा के चलते सामने आने से डर रही है। थानाध्यक्ष संजय यादव का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर युवकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। शिकायतकर्ता का मोबाइल भी बंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें