फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान संघ ने प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विभिन्न मांगों को पूरा कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते किसान संघ के कार्यकर्ता। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
किसानों ने तहसील पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने तहसील में समस्याओं के निदान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। छह सूत्रीय ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित उप जिला अधिकारी धीरेंद्र सिंह को सौंपा।
भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता मंगलवार को तहसील में पहुंचकर प्रदर्शन कर समस्याओं का निदान न होने पर सरकार को जिम्मेदार ठहराया। बाद में उप जिलाधिकारी को छह सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने मुरादाबाद मंडल के पांचों जनपदों को उत्तराखंड में शामिल करने, हाईकोर्ट के आदेश पर गन्ना मूल्य का भुगतान 14 दिन में कराने, 14 दिन में भुगतान न होने पर ब्याज के साथ भुगतान कराने, बारिश और ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान की भरपाई कराने, बिजली के जर्जर तारों को बदलवाने, गन्ने का सर्वे कराकर आवश्यकता अनुसार किसानों को उपलब्ध कराने, ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जों को हटाने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, जिला मंत्री राजकुमार सिंह करण सिंह ,सत्यपाल सिंह, भरत सिंह, उधम सिंह, मदन पाल सिंह, सुनील कुमार, लाल सिंह, सुदेश कुमार, जितेंद्र सिंह, वीरेंद्र पाल सिंह, ओंकार त्यागी, मदन गोपाल राजपूत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्यागपत्र दिया
भारतीय किसान संघ के ब्लॉक नहटौर के ब्लाक अध्यक्ष सुरेश कुमार ने अपरिहार्य कारणों से अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। त्याग पत्र संघ के जिला अध्यक्ष को सौंपा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें