नांगलसोती के चमरौला में कुश्ती-दंगल का उद्घाटन करते विधायक तसलीम अहमद।
- फोटो : NAZIBABAD
नांगलसोती/नजीबाबाद (बिजनौर)। भाकियू लोकशक्ति की ओर से गांव चमरौला में प्यारे सिंह स्मृति कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले दिन विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों के रोमांचक मुकाबले संपन्न हुए।
भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष चौ.वीर सिंह की उपस्थिति में विधायक हाजी तसलीम अहमद ने चमरौला में प्यारे सिंह स्मृति कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। चमरौला के चकित पहलवान ने हरियाणा के लाला को, छपरौली के शादाब ने हरियाणा के कपिल पहलवान को, हरियाणा के बिल्ला पहलवान ने चंदक के सूर्यप्रताप को, नजीबाबाद के जावेद ने हरियाणा के नितिन को पराजित किया। अन्य मुकाबलों में अत्ता पहलवान ने पीयूष को, कादिर ने छोटू को पराजित किया। प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, यूपी के पहलवान भाग ले रहे हैं।