फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष को उनके आवास पर किया नजरबंद, संभल जाने से रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। पुलिस ने संभल में शांति व्यवस्था को देखते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान को उनके घर में ही नजरबंद कर संभल जाने से रोक दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान का सोमवार को सुबह कार्यकर्ताओं के साथ संभल जाने का कार्यक्रम था। जिसकी सूचना पर पुलिस टीम ने सुबह जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर उन्हें नजरबंद कर संभल जाने से रोक दिया। संभल जामा मस्जिद सर्वे के मामले में भड़की हिंसा को देखते हुए प्रशासन ने बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान ने पत्रकारों से फोन पर बताया कि यह भारत गांधी वाला भारत नहीं रहा। जिसे आज का भारत देखना हो उन्हें 1938 से 1942-44 का जर्मनी इतिहास पढ़ना चाहिए। उन्होंने बिजनौर नगर अध्यक्ष मीनू गोयल के नजरबंद करने पर भी निंदा की। उन्होंने कहा कि मीनू गोयल सामाजिक व भली महिला हैं। पुलिस ने उन्हें भी उनके आवास पर नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें