फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवस्था सुधारने को बनी चौकी खुद खस्ताहाल

विज्ञापन
नींदडू में पुलिस चौकी का हाल। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
28 साल से छप्पर के नीचे है पुलिस चौकी
विज्ञापन

नींदडू़। कानून व्यवस्था सुधारने के लिए बनाई गई नींदडू चौकी खुद खस्ताहाल है। 28 वर्ष बीतने के बाद भी इस पुलिस चौकी के भवन नहीं बन सका। लोगों को रिपोर्ट लिखाने के लिए सात किलोमीटर दूर स्थित थाना धामपुर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

छह जून 1992 में विवादित ढांचा विध्वंस के बाद कई स्थानों पर हुए सांप्रदायिक दंगों के बाद तनाव को देखते हुए कई जगहों पर पुलिस चौकियां बनवाई गई थी। तब विधानसभा क्षेत्र धामपुर के तत्कालीन भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह के प्रयास से नींदडू़ में भी पुलिस चौकी की बनी थी। तत्कालीन ग्राम प्रधान फार्रूख जलील ने धामपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर स्थित अपनी दो दुकानें चौकी के लिए दी थी। दीवान नरेश कटारिया को उस समय चौकी प्रभारी बनाया गया। मिट्टी की दीवारों से बनी चौकी में धीरे-धीरे सुधार हुआ। प्रभारी उप निरीक्षक आशीष तोमर बताते हैं कि चार चारपाई यहां मुश्किल से आती हैं। उधर पांच मार्च 2021 को एसपी पूर्वी अनित कुमार ने चौकी के सुंदरीकरण का निर्देश दिया था, किंतु अभी चौकी के कायाकल्प का कार्य शुरू नहीं हो सका। पूर्व प्रधानाचार्य हरिराज सिंह गहलौत, राजपाल सिंह, डॉ. रफत हुसैन एवं इसरार अहमद आदि का कहना है कि यदि मानपुर शिवपुरी चौकी व नहटौर थाने के कुछ गांवों को शामिल कर नींदडू़ चौकी को थाना बना दिया जाए, तो इससे ग्रामीणों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें