फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा माईदास और दरियापुर में पुलिस ने लगाए नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दो मकानों पर चस्पा किया नोटिस
विज्ञापन

नजीबाबाद। तलाकशुदा पत्नी ने अपने पति पर उसकी खरीदी गई जमीन में धोखाधड़ी से संरक्षक बनकर जमीन को खुर्द बुर्द करने का आरोप लगाया है। आरोपी पति की पुलिस और न्यायालय को तलाश है।
जालसाजी के आरोपी पति के दरियापुर और टांडा माईदास स्थित मकानों पर न्यायालय के आदेश पर उपनिरीक्षक अमरपाल सिंह ने बुधवार को नोटिस चस्पा किए। आरोप है कि यामीन ने तलाकशुदा पत्नी शाहिदा द्वारा खरीदी जमीन का स्वयं धोखाधड़ी से संरक्षक बनकर उसे खुर्द बुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर यामीन उर्फ बाबू के दरियापुर और टांडा माईदास स्थित मकानों पर धारा 82 का नोटिस मुनादी के साथ चस्पा किया है। नोटिस में फरार चल रहे आरोपी के हाजिर न होने पर मकान की कुर्की करने की बात कही गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी यामीन ने तलाकशुदा पत्नी द्वारा अपनी मेहनत से खरीदी गई जमीन का संरक्षक बन उसकी जमीन को पूर्व पत्नी की पुत्री के नाम कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें