पुलिस ने पीएसी के साथ पैदल मार्च निकाला
चांदपुर। नगर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस ने पीएसी के साथ नगर में पैदल मार्च निकालकर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। करीब सौ लोगों को रेड कार्ड जारी किए गए।
बृहस्पतिवार को क्षेत्र में अमन चैन कायम रखने के लिए कोतवाली निरीक्षक लव सिरोही के नेतृत्व में पुलिस व पीलएसी ने नगर में पैदल मार्च निकाला। कोतवाली निरीक्षक ने लोगों को नगर में भाईचारा व शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। पैदल मार्च सातो इमली बाजार बजरिया से शुरू होकर ढाली बाजार, नेहरू चौक, फौव्वारा चौक, आंबेडकर चौक से होते हुए कोतवाली पर संपन्न हुआ। कोतवाली निरीक्षक लव सिरोही ने बताया कि पुलिस ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के क्रियान्वयन को लेकर हो रही प्रतिक्रियाओं के अफवाह फैलाने के प्रयास करने करने की आशंका को देखते हुए क्षेत्र के करीब सौ लोगों को रेड कार्ड नोटिस जारी किए गए हैं।