सऊदी अरब में हुए हादसे में स्योहारा की महिला की मौत
स्योहारा। स्योहारा के कमरूल हसन व उनकी पत्नी फौजिया इब्तेदार पिछले कई साल से सऊदी अरब में शिक्षक के पद पर तैनात हैं। सऊदी अरब में हुए हादसे में फौजिया इब्तेदार की मौत हो गई व कमरूल हसन घायल हो गए। स्योहारा में उनके घर पर ताला लगा है। वहां कोई नहीं रहता है। स्योहारा में परिवार का कोई सदस्य नहीं रहता है। स्योहारा के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी पुलिस के रिटायर्ड दरोगा मुश्ताक अहमद का पुत्र कमरूल हसन व उनकी पत्नी फौजिया इब्तेदार सऊदी अरब के जड्डा शहर में शिक्षक के पद पर नौकरी करते हैं। सड़क हादसे में फौजिया की मौत हो गई। स्योहारा में मुश्ताक अहमद का मकान बंद पड़ा है। परिवार का कोई सदस्य यहां नहीं रहता है। पड़ोसियों के मुताबिक मुश्ताक अहमद के 15-16 पुत्र हैं। सभी बाहर रहते हैं। स्योहारा में कोई नहीं रहता। सऊदी अरब में हुए हादसे के बारे में पड़ोसियों को जानकारी मिली है। पड़ोसियों को फौजिया इब्तेदार की मौत होने के अलावा कुछ नहीं मालूम। मुश्ताक अहमद के घर पर कोई नहीं रहता।