फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रजभान की हत्या हुई या आत्महत्या की, पुलिस उलझी

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस
विज्ञापन

बिजनौर। भाजपा नेता के भाई ब्रजभान की मौत पर हत्या और आत्महत्या में पुलिस उलझ गई है। मौके पर तमंचा मिलने से सवाल उठ रहे हैं। इसी कारण पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए गंभीरता से जांच करने में लगी है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बनखला निवासी भाजपा नेता के भाई ब्रजभान उर्फ लड्डन (40 वर्षीय) का शव शुक्रवार को उसके खेत में पड़ा मिला। शव के पास से 315 बोर का तमंचा भी मिला। ब्रजभान के सिर में गोली लगी हुई है। इलाके में चर्चा है कि ब्रजभान की सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। उधर, पुलिस ने ब्रजभान के परिजनों से बातचीत की तो उन्होंने किसी से रंजिश नहीं बताई। ऐसे में पुलिस उलझ गई है कि यह मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या का। उसी के खेत में गोली लगा शव मिलना, पास में ही तमंचा पड़ा होना और सिर में गोली लगने पर पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ब्रजभान की हत्या हुई या आत्महत्या की गई। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि ब्रजभान का किसी से कोई छोटा मोटा विवाद तो नहीं था। या फिर किसी कलह को लेकर तो वह परेशान तो नहीं चल रहा था। किन लोगों के साथ उसका उठना बैठना था, इसका भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार का कहना है कि घटना संदिग्ध लग रही है। ब्रजभान के परिजनों ने किसी से रंजिश भी नहीं बताई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। मृतक के पास ही तमंचा मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें