पुलिस वीरों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया
धामपुर। पुलिस क्षेत्राधिकारी महावीर सिंह राजावत ने पुलिस बल के साथ शुक्रवार को कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन का पालन कराने को नगर में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान नागरिकों ने फ्लैग मार्च में शामिल सीओ महावीर सिंह राजावत, कोतवाल रंजन कुमार शर्मा एवं इंस्पेक्टर क्राइम नरेश कुमार सहित स्टाफ का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। नागरिकों ने पुलिस विभाग जिंदाबाद के नारे लगाए।
शुक्रवार दोपहर बाद सीओ के निर्देशन में निकले फ्लैग मार्च में शामिल अधिकारी जैसे ही खारी कुआं पहुंचे तो वहां पर सड़क के दोनों लाइनों में खड़े नागरिकों ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। अधिकारियों ने लोगों से लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन कर कोरोना महामारी को हराने में सहयोग करने को प्रेरित किया। इस दौरान सर्व ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा एडवोकेट , हृदयेश भारद्वाज, नवचेतन शर्मा, दिनेश चंद, नवीन अग्रवाल, गौरव दुआ, अभय टंडन, शुभम जैन, संजीव शर्मा, राजेश कुमार, शोभित अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, लवी शर्मा, हरिओम शर्मा रहे।