फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की रस्में पूरी कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉर्डर पर पुलिस ने शादी कराई
विज्ञापन

रेहड़ (बिजनौर)। उत्तराखंड बॉर्डर पर तैनात पुलिसकर्मियों की सलाह पर बरात को वर पक्ष ने बॉर्डर पर रोककर और कन्या पक्ष के लोगों को वहीं बुलाकर बॉर्डर के पास यूपी क्षेत्र में शादी की रस्में पूरी कराई। उत्तराखंड पुलिसकर्मियों ने भी वर वधु को सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया तथा फूलों का गुलदस्ता देकर विदा किया।
विज्ञापन

रेहड़ के गांव माधोवाला टांडा निवासी अरविंद कुमार की शादी ग्राम गिन्नी खेड़ा काशीपुर निवासी छाया रानी के साथ लॉकडाउन लगने से पूर्व 2 मई को तय हुई थी। दोनों पक्षों ने शादी की परमिशन भी सक्षम अधिकारियों से प्राप्त कर ली थी। शनिवार को दूल्हा अरविंद कुमार अपने साथ तीन बारातियों को लेकर कार से उत्तराखंड बॉर्डर पर पहुंचा और वहां तैनात पुलिसकर्मियों को परमिशन दिखाई। जिला बिजनौर रेड जोन में घोषित होने पर तथा वर पक्ष का गांव हॉटस्पॉट गांव मानियावाला के नजदीक होने के कारण पुलिसकर्मियों ने वर पक्ष से बॉर्डर पर ही शादी करने का अनुरोध किया, जिसे वर पक्ष ने स्वीकार कर लिया और कन्या पक्ष को बुलाकर बॉर्डर के पास यूपी की सीमा में शादी कर ली। बॉर्डर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने वर वधु को सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद पुष्पगुच्छ देकर विदा किया। धर्मपुर पुलिस चौकी इंचार्ज गणेश दत्त भट्ट ने बताया कि शादी की दोनों पक्षों के पास परमिशन थी। जिला बिजनौर रेड जोन में घोषित हुआ है इसलिए वर् पक्ष तथा कन्या पक्ष से बॉर्डर पर ही शादी करने का अनुरोध किया गया था, जिसे दोनों पक्षों ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें