कल्लूवाला में दूसरे दिन भी पुलिस बल तैनात
रेहड़। गांव कल्लूवाला में तनाव को देखते हुए दूसरे दिन भी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं पुलिस ने नौ अन्य लोगों को चिह्नित कर 13 लोगों को नामजद करते हुए कार्रवाई कर तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दो दिन पूर्व गांव निवासी जगराम मंगलवार को अपने बेटे कौशल के साथ घर के समीप अपने बाग में गया था, जहां उसके यूकेलिप्टस के कुछ पौधे उखड़े पड़े थे। जब इस बारे पास में रह रहे सोनू व नूर अली से पूछा तो विवाद हो गया था और लाठी डंडे भी चले थे। इसमें जगराम, उसकी पत्नी सुनीता, बेटा मनीष, कौशल आदि घायल हो गए थे। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बुधवार को सोनू, नूर अली, इरशाद को गिरफ्तार कर लिया था। थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने बताया की नौ अन्य लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की गई है। तीन और आरोपी इस्लाम, इरफान तथा नदीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण दूसरे दिन भी गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा।