बागपत। पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस ने क्यूआर कोड जारी कर दिया है। क्यूआर कोड के माध्यम से अभ्यर्थी सीधे परीक्षा केंद्र पर पहुंचेंगे और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।
जिले में 14 व 15 मार्च को पुलिस भर्ती परीक्षा होगी। इसके लिए 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 10080 अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए क्यूआर कोड जारी किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र का अलग-अलग कोड रखकर क्यूआर बनाया गया है। क्यूआर कोड से अभ्यर्थी सीधे परीक्षा केंद्र पर पहुंचेंगे। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों का पता नहीं रहता है और ऐसे में उनका रास्ता आसान बनाने के लिए क्यूआर कोड बनाया गया है, जिससे वह समय से केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दे सकें।
इस तरह रहेंगे कोड
केंद्र- बार कोड
डीएवी इंटर कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी- 19001
डीजे डिग्री कॉलेज बड़ौत- 19002
डीजे इंटर कॉलेज बड़ौत- 19003
गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज खेकड़ा- 19004
गर्ल्स इंटर कॉलेज बावली- 19005
इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर खेड़की-19006
जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा- 19007
जैन स्थानकवासी गर्ल्स इंटर कॉलेज बड़ौत-19008
जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत- 19009
जनता वैदिक डिग्री कॉलेज बड़ौत- 19010
एमएम डिग्री कॉलेज खेकड़ा- 19011
सर्वहितकारी इंटर कॉलेज मीतली-19012
यमुना इंटर कॉलेज बागपत- 19013
वीर स्मारक इंटर कॉलेज बड़ौत- 19014