फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अभियान चला कर हटवाया अतिक्रमण

Tue, 28 Mar 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में पुलिस ने मंगलवार की शाम पीएसी के साथ बिजनौर शहर में अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान पुलिस ने एसआरएस मॉल पर चेकिंग अभियान भी चलाया। चेकिंग अभियान से लोगों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

एसपी देहात डा.धर्मवीर सिंह, सीओ सिटी असित श्रीवास्तव व शहर कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम की अगुवाई में मंगलवार की शाम पुलिस ने पीएसी के साथ सिविल लाइन, मुख्य बाजार, सर्राफा बाजार, जामा मस्जिद, मोहल्ला चाहशीरी में अतिक्रमण हटवाया। पुलिस के अतिक्रमण हटवाने से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा रहा। 
 पुलिस वापस सिविल लाइन होती हुई एसआरएस मॉल पहुंची और वहां चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने वाहनों के अलावा       राहगीरों के बैग आदि भी चेक  किए। बैग की चेकिंग के दौरान पुलिस को कुछ भी गलत सामान नहीं मिला। एसपी देहात डा.धर्मवीर सिंह के अनुसार पुलिस का अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें