जीबाबाद के वाल्मीकि बस्ती में मास्क बांटते जोगेंद्र तेवतिया।
- फोटो : NAZIBABAD
लॉकडाउन का पालन कराने के साथ मास्क बांट रही पुलिस
नजीबाबाद। पुलिस विभाग की ओर से वाल्मीकि बस्ती सहित विभिन्न क्षेत्रों में लॉकडाउन का पालन कराने के साथ साथ मास्क भी वितरित कर रही है। सराय चौकी प्रभारी जोगेंद्र सिंह तेवतिया ने लोगों को निशुल्क मास्क वितरित किए।
उधर भारतीय किसान यूनियन के प्रांतीय नेता बाबूराम तोमर ने क्षेत्र के विभिन्न गन्ना क्रय केंद्रों पर किसानों को मास्क वितरित किए। किसान नेेता ने गन्ना क्रय केंद्र खाईखेड़ी, गुनियापुर में पहुंचकर किसान नेताओं राजेश सिंह, धर्म सिंह, सतेंद्र कुमार, सुदर्शन सिंह, गजेंद्र सिंह, कल्याण सिंह के साथ किसानों को मास्क दिए।