नजीबाबाद में एसडीएम संगीता को प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए चैक सौंपते हरेंद्र राजपूत।
- फोटो : NAZIBABAD
महिला सेवा संगठन ने राहत कोष को भेजी मदद
नजीबाबाद। समासेवियों और संस्थाओं की ओर से प्रधानमंत्री राहत कोष में आर्थिक मदद भेजने का सिलसिला जारी है। नजीबाबाद के समाजसेवी हरेंद्र राजपूत ने एसडीएम संगीता को प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए पांच हजार रुपये की धनराशि का चेक सौंपा। उधर, समाजसेवी संस्था महिला सेवा संगठन की अध्यक्ष किरन मेहरा और इंदू नरेश ने संगठन की ओर से प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए 15 हजार रुपये की धनराशि भेजी है।