पुलिस के हाथ नहीं आए लॉकडाउन उल्लंघन के आरोपी
धामपुर। कोतवाल रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन के नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी। लेकिन आरोपी गिरफ्तारी के भय के कारण भूमिगत हो गए।
मोहल्ला बंदूकचियान में पुलिस और मोहल्ले के कुछ लोगों की उस समय नोकझोंक हो गई थी जब लॉकडाउन का पालन कराने को पुलिस गश्त कर रही थी। भीड़ लगाकर बगैर मास्क के खड़े लोगों को हिदायत देने पर लोगों ने पुलिस का विरोध किया था। जिस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए आरोपियों को खदेड़ डाला था। हलके के दारोगा टेकचंद ने दो महिलाओं समेत सात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, जानबूझ कर महामारी को फैलाने का प्रयास करने और लॉकडाउन का पालन न करने के आरोप में रिपोर्ट कायम की गई थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने को दबिश दी। पर सफलता नहीं मिल सकी।