नजीबाबाद में जलालाबाद चौकी प्रभारी पवन कुमार सम्मानित करते पूर्व चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी।
- फोटो : NAZIBABAD
पुलिस को दिया कोरोना फाइटर्स सम्मान
नजीबाबाद। कोरोना फाइटर्स के रूप में सेवा करने वालों को नागरिकों की ओर से सम्मानित किया जा रहा है। नगर पंचायत साहनपुर के पूर्व चेयरमैन ने पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। नगर पंचायत साहनपुर के पूर्व चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने जलालाबाद पुलिस चौकी पहुंचकर चौकी प्रभारी पवन कुमार को फूलमाला और शॉल भेंटकर सम्मानित किया। खुर्शीद मंसूरी ने कोरोना वायरस प्रभाव को रोकने के लिए चलाए जा रहे लॉकडाउन में पुलिस टीम के योगदान पर आभार व्यक्त किया।
उधर हेमंत कैपिटल की ओर से एमडी हेमंत अग्रवाल ने लॉकडाउन के दौरान विशिष्ट सेवाएं दे रहे विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के साथ मीडिया कर्मियों को भी लॉक डाउन के लिए अपने दायित्वों के निष्ठा पूर्वक निर्वाह के लिए कोरोना फाइटर्स प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।