फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मोबाइल चोर गैंग दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मोबाइल चोर गैंग दबोचा
विज्ञापन

बिजनौर। चांदपुर पुलिस व स्वाट टीम ने मोबाइल चोरी करने वाले गैंग का दबोचा है। गैंग के दो सदस्यों से चोरी के दस मोबाइल, आठ हजार रुपये व दो तमंचे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसपी डा. धर्मवीर सिंह के मुताबिक चांदपुर क्षेत्र के गांव डिडालपुर निवासी हर्ष कुमार ने पांच जुलाई को बाइक के बैग से आठ हजार रुपये व मोबाइल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। स्वाट टीम के साथ चांदपुर पुलिस ने चांदपुर के मोहल्ला शाहचंदन निवासी शाहिल व फाजिल को सोमवार रात मंडी धनौरा रेलवे फाटक के पास से दबोचा लिया। पुलिस ने चोरों के कब्जे से दस मोबाइल, दो तमंचे और कुछ रुपये बरामद किए। पकड़े गए चोरों ने पुलिस को बताया कि वह दोनों राहगीरो के साथ जहां भी मौका मिलता है मोबाइल लूट लेते। पांच जुलाई को उन्होंने गांव डिडालपुर निवासी दुधिया हर्ष की बाइक में बंधा थैला चोरी किया था। थैले में आठ हजार रुपये व मोबाइल मिला था। पुलिस ने बताया कि 24 जून को दोनों ने हल्दौर थाने के अट्टा मंदिर के पास से अपने 15-20 साथियों के साथ मिलकर ताबड़तोड़ फायरिंग भी की थी। एसपी ने बताया कि हल्दौर की घटना में शामिल बाकी आरोपियों की पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें