फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 80 पेटी नकली शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने 80 पेटी नकली शराब पकड़ी
विज्ञापन

नहटौर (बिजनौर)। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दो कारों से 80 पेटी नकली देशी शराब पकड़ी है। मौके से आठ लोगों को पकड़ा गया है। इनमें से चार लोग हरियाणा के हैं। पुलिस सभी से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

नहटौर-धामपुर मार्ग पर गांगन नदी पुल के पास स्वाट टीम व आबकारी ने स्थानीय पुलिस के साथ दो कारों की तलाशी ली। कारों में सीटों के नीचे छुपाकर ले जाई जा रही नकली देशी शराब पकड़ी। जिले में बिकने वाली एक ब्रांड के नाम से नकली देशी शराब के पव्वे मिले हैं। इन पर उसके नाम के होलोग्राम लगे हुए थे। पुलिस ने आठ लोगों को मौके से पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक दो कार व एक बाइक को कब्जे में लिया है। हरियाणा के जिला जिंद निवासी परमवीर सिंह, रवि, राकेश कुमार पुत्र धर्मवीर सिंह, राकेश कुमार पुत्र बजीर व बिजनौर के हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर का हरगोविंद, थाना स्योहारा के गांव मंडौरी का छोटे, बिसनपुर के रजनीश व अमीनाबाद का शेर सिंह को पकड़ा है। हरियाणा से लाई गई नकली देशी शराब को गांवों में सप्लाई करने के लिए लाया गया था। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि आठों लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें