फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आर्मी जवान के पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। थाने में दुष्कर्म पीड़िता के आत्मदाह प्रकरण में आर्मी जवान के पिता को पु लिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में आर्मी जवान, उसकी मां, चाचा और पिता समेत अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन

किरतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने 21 जून की रात शहर कोतवाली में खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली थी। उसकी दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में उपचार के दौरान 29 मई को मौत हो गई थी। इस मामले में आर्मी के जवान सौरभ, मां मनोज देवी, चाचा कलुआ और मृतका की चाची निकिता को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने सौरभ के पिता स्वाहेड़ी निवासी संजय उर्फ संजू को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। सौरभ के भाई और भाभी की तलाश की जा रही है।
सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें