फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी वाले दिन पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
हीमपुरदीपा (बिजनौर)। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने सीआपीएफ जवान पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती ने एसपी संजीव त्यागी को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी के आदेश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। शुक्रवार को ही आरोपी का विवाह होने वाला था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव की युवती ने शुक्रवार को एसपी को दिए पत्र में बताया कि उसका गांव जलीलपुर निवासी विनीत कुमार पुत्र चंद्रपाल सिंह के साथ चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह सीआरपीएफ में सिपाही है और जम्मू कश्मीर में तैनात है। युवती ने बताया कि चार वर्ष पूर्व वह गांव से जलीलपुर में एक कोचिंग सेंटर पर कोचिंग के लिए जाती थी। इसी बीच उसकी मुलाकात विनीत से हुई। दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। एक दिन आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे हरिद्वार स्थित होटल में बुलाया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली। एसपी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए हीमपुरदीपा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को ही आरोपी का विवाह होने वाला था। थाने में मौजूद दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास किए जा रहे थे। इससे पूर्व युवती ने प्रेमी की सगाई रुकवाने के लिए जलीलपुर पुलिस चौकी में तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें