फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने छात्र को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने छात्र को गोली मारी
विज्ञापन

नूरपुर (बिजनौर)।। शुक्रवार की सुबह ट्यूशन पढ़कर आ रहे एक छात्र को हेलमेट पहने बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी।
मोहल्ला चौघरियान निवासी सौवीर सिंह का 16 वर्षीय पुत्र जतिन चौधरी आर.आर पब्लिक स्कूल में कक्षा 11 का छात्र है। शुक्रवार की सुबह सवा आठ बजे वह अपने साथी निशित त्यागी के साथ हुकुमतपुर रोड पर एक कोचिंग सेंटर पर ट्यूशन पढ़कर बाइक से वापस आ रहा था। इस दौरान हेलमेट पहने बाइक सवार दो बदमाशों ने जतिन पर गोली चला दी। गोली जतिन के पेट में लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जतिन के साथ मौजूद निशित ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों उसे लेकर पीएचसी पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे मुरादाबाद हायर सेंटर में भर्ती कराया, जहां ऑपरेशन के बाद पेट में फंसी गोली को निकाल दिया गया। परिजनों के अनुसार उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। उधर, घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार ने मौके का मुआयना कर लोगों से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें