फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर पथराव के आरोप में एक और गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पर पथराव के आरोप में एक और गिरफ्तारी
विज्ञापन

किरतपुर। गांव रंगड़पुरा में पथराव करके पुलिस को घायल करने के नामजद एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में चार लोग नामजद हैं, जिसमें एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है, जबकि दो लोगों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।
रविवार को किरतपुर पुलिस गोकशी की सूचना पर गांव रंगड़पुरा में आरोपियों के घरों पर दबिश दी। आरोपी और उनके परिजनों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया था। पथराव एवं फायरिंग में एक दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी चोटिल हो गए थे। इस मामले में दरोगा भारत सिंह ने गांव के चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। चार आरोपियों में से पुलिस ने एक आरोपी अमजद को तीन दिन पूर्व ही गिरफ्तार करके चालान कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस दबिश में एक अन्य आरोपी अंसार उस समय हत्थे चढ़ गया जब वह कहीं भागने का प्रयास कर रहा था। दरोगा भारत सिंह ने अंसार को गिरफ्तारी होने की पुष्टि की है। दरोगा ने बताया कि भूलवश रिपोर्ट में अमजद लिखा गया था, जबकि उसका नाम अंसार है। शुक्रवार को वह हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें