फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मेडिकल संचालक को पुलिस ने पकड़ा, किसानों ने देर रात थाने पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
- नशे के कैप्सूल बेचने के आरोप में पकड़ा था किसान पुत्र, पुलिस पर अभद्रता का आरोप
विज्ञापन

नजीबाबाद। पुलिस ने नशे के प्रतिबंध कैप्सूल बेचने और खरीदने के आरोप में गुनियापुर के मेडिकल स्टोर स्वामी विनीत निर्वाल सहित दो को गिरफ्तार किया। किसान पुत्र मेडिकल स्वामी विनीत की गिरफ्तारी के मामले में थाने पहुंचे किसान नेताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। किसानों ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए धरना दिया।
पुलिस ने मोहल्ला संतोमालन निवासी वासु मित्तल को बड़ी संख्या में नशे के कैप्सूल के साथ बुधवार को हिरासत में लिया। वासु मित्तल की निशानदेही पर पुलिस ने गुनियापुर निवासी मेडिकल स्वामी गाजीपुर हिदायत उर्फ गढ़ी के विनीत निर्वाल के मेडिकल स्टोर से दो डिब्बों में भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल बरामद किए और विनीत निर्वाल को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

किरतपुर के किसान नेता मोनू और रजनीश अहलावत किसान के पुत्र विनीत के पक्ष में थाने पहुंचे। किसान नेताओं का आरोप है कि थाने में उनके साथ थाना प्रभारी द्वारा दुर्व्यवहार किया गया।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के किसान नेताओं मोनू, रजनीश, वीरेश राणा, अजय बालियान, सूरज, मुकुल, बंटी, रोहित, प्रमोद, राहुल, अभिषेक आदि ने देर रात पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए थाने में प्रदर्शन किया।
सूचना मिलने पर देर रात थाने पहुंचे सीओ सुनील कुमार सिंह ने प्रदर्शनकारी किसानों से वार्ता की और मेडिकल स्वामी से बड़ी संख्या में नशीले कैप्सूल बरामद होने की स्थिति से अवगत कराया। सीओ के समझाने पर रात्रि करीब एक बजे किसान थाने से वापस चले गए।
विज्ञापन

उधर पुलिस ने नशे के कैप्सूल बेचने वाले मेडिकल स्वामी विनीत और मेडिकल स्टोर से कैप्सूल खरीदने वाले संतोमालन निवासी वासु मित्तल को संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।सीओ सुनील कुमार सिंह ने दोनों आरोपियों का चालान करने की पुष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें